Delhi Red Fort Blast Case: नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने गुरुवार (20 नवंबर) को कहा कि उसने 10 नवंबर को दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट मामले चार और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे इस केस में गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या छह हो गई है। एजेंसी ने एक बयान में कहा कि गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों ने हमले में अहम भूमिका निभाई थी। NIA ने कहा कि गिरफ्तार गए आरोपियों में से तीन डॉक्टर हैं। जबकि एक धार्मिक उपदेशक है। दिल्ली कार विस्फोट में 15 लोग मारे गए थे।
