Get App

Delhi Weather Update: होली पर दिल्ली में भीषण गर्मी, तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, देखें आज का पुर्वानुमान

Delhi Weather Update: बुधवार को होली के जश्न में डूबे दिल्ली शहर में भीषण गर्मी पड़ी। अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो मार्च महीने का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Mar 05, 2026 पर 10:17 AM
Delhi Weather Update: होली पर दिल्ली में भीषण गर्मी, तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, देखें आज का पुर्वानुमान
होली पर दिल्ली में भीषण गर्मी, तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

Delhi Weather Update: बुधवार को होली के जश्न में डूबे दिल्ली शहर में भीषण गर्मी पड़ी। अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो मार्च महीने का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी।

IMD के अनुसार, शहर के बेस स्टेशन माने जाने वाले सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है।

पालम में अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है।

लोधी रोड पर अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें