Get App

देहरादून एक्सप्रेसवे का पहला ही इंपैक्ट शानदार! AC और वॉल्वो बसों का किराया 25% तक घटा, यहां चेक करिए नया फेयर

Delhi-Dehradun Expressway: इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद दिल्ली से देहरादून का सफर अब मात्र 2.30 घंटे में तय किया जा सकेगा। वहीं दिल्ली से देहरादून के सफर में लगने वाले समय के घटने के बाद इसका एक और बड़ा फायदा यात्रियों को मिला है। देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर चलने वाली वॉल्वो और एसी बसों का किराया अब घट गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 17, 2026 पर 4:02 PM
देहरादून एक्सप्रेसवे का पहला ही इंपैक्ट शानदार! AC और वॉल्वो बसों का किराया 25% तक घटा, यहां चेक करिए नया फेयर
Delhi-Dehradun Expressway : अब दिल्ली की यात्रा पांच घंटे के बजाय करीब 2.30 घंटे में पूरी हो रही है।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा बनाए गए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद दिल्ली से देहरादून का सफर अब मात्र 2.30 घंटे में तय किया जा सकेगा। वहीं दिल्ली से देहरादून के सफर में लगने वाले समय के घटने के बाद इसका एक और बड़ा फायदा यात्रियों को मिला है। देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर चलने वाली वॉल्वो और एसी बसों का किराया अब घट गया है। उत्तराखंड परिवहन निगम ने करीब 16 बसों का संचालन वाया एक्सप्रेसवे शुरू कर दिया गया है।

जानें अब कितना लगेगा किराया

बता दें कि, उत्तराखंड रोडवेज ने देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर चलने वाली वॉल्वो और एसी बसों का किराया तय कर दिया है। अब यात्रियों को देहरादून से दिल्ली तक वॉल्वो बस के लिए 709 रुपये और एसी बस के लिए 557 रुपये देने होंगे। वहीं साधारण बस का किराया 355 रुपये होगा। पुराने रूट (वाया रुड़की) से वॉल्वो का किराया 945 रुपये और एसी बस का 704 रुपये और साधारण बस का किराया 420 रुपये था। वॉल्वो का किराया 236 रुपये और एसी बस का 147 और साधारण बस का किराया 355 रुपये कम हुआ है। नए एक्सप्रेस-वे से देहरादून से दिल्ली की दूरी 215 किमी रह गई है। इसी आधार पर किराया निर्धारित किया गया है।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की खासियत 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें