Get App

आपके टूथ पेस्ट में 'जहर' है! दिल्ली में 'नकली' Sensodyne बनाने वाली फैक्ट्री का भांडाफोड़, 2100 ट्यूब बरामद

Fake Sendosyne: फैक्ट्री से बरामद की गईं सभी ट्यूब बिल्कुल असली जैसी लग रही थीं। Sensodyne का ब्रांडिंग भी सही था। लेकिन अंदर सस्ते केमिकल, नीले ब्लीचिंग एजेंट और लोकल फ्लोराइड मिक्सचर भरा जा रहा था। पुलिस ने कहा कि फैक्ट्री हालत बेहद खराब और गंदी थी

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड Apr 04, 2026 पर 8:01 PM
आपके टूथ पेस्ट में 'जहर' है! दिल्ली में 'नकली' Sensodyne बनाने वाली फैक्ट्री का भांडाफोड़, 2100 ट्यूब बरामद
Fake Sensodyne: दिल्ली में 'नकली' Sensodyne बनाने वाले फैक्ट्री का भांडा फोड़, 2100 ट्यूब बरामद

हर सुबह लाखों भारतीयों की शुरुआत अपने दांत साफ करने से होती है। हम सभी ये सोचते हैं कि जिस टूथपेस्ट से हम अपने दांतों को चमका रहे हैं और मजबूत बना रहे हैं, वो सबसे बेहतर है। लेकिन जरा सोचिये अगर आपको पता चले कि जिस पेस्ट से आप अपने दांत साफ कर रहे हैं, वो असल एक जहर है! दिल्ली के कंझावाला इलाके में ऐसे ही नकली टूथपेस्ट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस गंदी फैक्ट्री में नकली Sensodyne टूथपेस्ट भरा जा रहा था, जो फिर पड़ोस की दुकानों तक पहुंच रहा था।

छापेमारी के पीछे की कहानी: धोखे पर टिकी फैक्ट्री

ट्यूब बिल्कुल असली जैसी लग रही थीं। Sensodyne का ब्रांडिंग भी सही था। लेकिन अंदर सस्ते केमिकल, नीले ब्लीचिंग एजेंट और लोकल फ्लोराइड मिक्सचर भरा जा रहा था। पुलिस ने कहा कि फैक्ट्री हालत बेहद खराब और गंदी थी।

शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने रोहिणी के 58 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और छह मजदूरों को हिरासत में लिया। ये लोग नकली टूथपेस्ट बनाने की फैक्ट्री चला रहे थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें