Delhi Weather Today: जून की शुरुआत इस बार दिल्ली वालों के लिए राहत भरी रही। आमतौर पर इस समय राजधानी भीषण गर्मी और लू की चपेट में रहती है, लेकिन 1 जून को मौसम ने अलग ही तस्वीर पेश की। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, सोमवार को दिल्ली में पिछले तीन वर्षों की तुलना में जून का सबसे ठंडा पहला दिन दर्ज किया गया। शहर की आधिकारिक मौसम केंद्र, सफदरजंग में अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो मौसमी औसत से 3.7 डिग्री कम था।
