राजधानी दिल्ली में दो दिन पहले एक ऐसी वारदात हुई है, जिसने इस शहर को ही नहीं बल्कि पूरे देश को हिला कर रख दिया है। बता दें कि, दिल्ली में हत्या और रेप की वारदात में इस खूंखार आरोपी ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। यह सिलसिला राजस्थान के अलवर से शुरू हुआ और दिल्ली में एक IRS अधिकारी की बेटी के मर्डर पर खत्म हुआ। बीते बुधवार को दिल्ली के पॉश इलाके कैलाश हिल्स इलाके में एक IRS अधिकारी की बेटी का बड़ी बेहरहमी से हत्या कर दी गई। इस वारदात को अंजाम अधिकारी के घर में पहले काम करने वाले एक शख्स ने दी। वहीं अब इस हत्याकांड में हैरान कर देना वाला खुलासा हुआ है।
बता दें कि, दिल्ली की अमर कॉलोनी में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या और रेप मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है पुलिस के अनुसार, कैलाश हिल्स इलाके में घर के एक 23 साल के राहुल मीणा ने 22 साल की एक युवती के साथ पहले रेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने फिंगरप्रिंट से खुलने वाले लॉकर को खोलने की कोशिश की और इस दौरान बेहोश युवती के शरीर को सीढ़ियों से नीचे घसीटा। पीड़िता एक आईआईटी ग्रेजुएट थी और यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, राहुल मीणा नाम के आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। वह सुबह उस समय घर में घुसा, जब पीड़िता के माता-पिता कुछ देर के लिए बाहर गए हुए थे। रिपोर्ट के अनुसार, उसने जूते रखने की जगह के पास छिपी ‘स्मार्ट चाबी’ का इस्तेमाल किया और सुबह करीब 6:39 बजे घर में घुसकर सीधे पीड़िता के कमरे में पहुंच गया।
किलर ने पहले मांगे थे पैसे
जांच करने वाले अधिकारियों का कहना है कि इसके बाद आरोपी राहुल मीणा ने बेहद क्रूर तरीके से हमला किया, जो कुछ ही देर में हत्या में बदल गया। रिपोर्ट के अनुसार, एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने अपने कर्ज चुकाने के लिए पीड़िता से सीधे पैसे मांगे। जब पीड़िता ने पैसे देने से मना कर दिया और उसे घर से जाने को कहा, तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। इसी दौरान पीड़िता ने अपने पिता को फोन करने की कोशिश की। लेकिन उससे पहले ही आरोपी ने उसका गला दबा दिया। इसके बाद उसने चार्जर के तार से उसका गला घोंटा और फिर पानी की बोतल और एक लैंप से उसके सिर पर वार किया। इस हमले के बाद पीड़िता बेहोश हो गई।
पीड़िता को घसीट कर लााया नीचे
रिपोर्ट के मुताबिक, मीणा ने कथित तौर पर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया, उस समय जब वह जिंदा थी लेकिन बेहोश थी। इसके बाद उसने पीड़िता के शरीर को चौथी मंजिल से तीसरी मंजिल तक घसीटा और घर की कीमती चीजों को सुरक्षित रखने वाले बायोमेट्रिक लॉक को खोलने के लिए उसकी उंगली का इस्तेमाल करने की कोशिश की। एक अन्य अधिकारी के अनुसार, आरोपी को पता था कि यह लॉक सिर्फ परिवार के चार लोगों के फिंगरप्रिंट से ही खुल सकता है। उसने पीड़िता की उंगली लगाकर लॉक खोलने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। इसके बाद उसने किसी भारी चीज से मारकर लॉक को तोड़ दिया।
लॉक खोलने में असफल रहने के बाद आरोपी ने लॉकर को तोड़ दिया। उसने उसमें रखी नकदी और गहने एक बैग में भरे और वहां से फरार हो गया। भागने से पहले उसने अपने खून से सने कपड़े भी बदल लिए थे। पुलिस ने उसी शाम उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि वह पहले से ही अलवर, राजस्थान में एक अन्य रेप केस के मामले में आरोपी है।
आखिरी सांस तक हत्यारे से लड़ती रही पीड़िता
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इस हमले की क्रूरता साफ तौर पर सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, एम्स के डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि पीड़िता की मौत गला घोंटने से हुई। उसके शरीर पर कई जगह चोटों के निशान मिले हैं, जिससे पता चलता है कि उसने हमलावर का काफी देर तक और पूरी ताकत से विरोध किया था। उसके हाथ, बाजू और पैरों पर खरोंच और चोट के निशान थे, चेहरे पर गहरी चोटें थीं और उसकी नाक की हड्डी भी टूट गई थी। रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि पीड़िता की गर्दन को अंदरूनी तौर पर गंभीर नुकसान पहुंचा था। जांच में मांसपेशियों के भीतर खून बहने (इंट्रामस्क्युलर हेमरेज) और थायरॉइड कार्टिलेज के दोनों हिस्सों में फ्रैक्चर मिला। ये सभी चोटें इस बात की ओर इशारा करती हैं कि उस पर बहुत ज्यादा जोर डाला गया था। यौन हमले की गंभीरता का पता लगाने के लिए फोरेंसिक सैंपल सुरक्षित रख लिए गए हैं। वहीं पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से यह साफ हो जाता है कि पीड़िता ने अपने आखिरी पलों में बेहद भयानक और दर्दनाक हिंसा झेली थी।