Get App

Delhi Murder Case: लैंप से वार, सीढ़ियों से घसीटा, फिर रेप....आखिरी सांस तक लड़ती रही पीड़िता, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डरावना खुलासा

Delhi Murder Case : लॉक खोलने में असफल रहने के बाद आरोपी ने लॉकर को तोड़ दिया। उसने उसमें रखी नकदी और गहने एक बैग में भरे और वहां से फरार हो गया। भागने से पहले उसने अपने खून से सने कपड़े भी बदल लिए थे। पुलिस ने उसी शाम उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि वह पहले से ही अलवर, राजस्थान में एक अन्य रेप केस के मामले में आरोपी है

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Apr 24, 2026 पर 4:46 PM
Delhi Murder Case: लैंप से वार, सीढ़ियों से घसीटा, फिर रेप....आखिरी सांस तक लड़ती रही पीड़िता, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डरावना खुलासा
IRS Daughter Murder Case: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आईआरएस की बेटी की हत्या में हुआ चौकाने वाला खुलासा

राजधानी दिल्ली में दो दिन पहले एक ऐसी वारदात हुई है, जिसने इस शहर को ही नहीं बल्कि पूरे देश को हिला कर रख दिया है। बता दें कि, दिल्ली में हत्या और रेप की वारदात में इस खूंखार आरोपी ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। यह सिलसिला राजस्थान के अलवर से शुरू हुआ और दिल्ली में एक IRS अधिकारी की बेटी के मर्डर पर खत्म हुआ। बीते बुधवार को दिल्ली के पॉश इलाके कैलाश हिल्स इलाके में एक IRS अधिकारी की बेटी का बड़ी बेहरहमी से हत्या कर दी गई। इस वारदात को अंजाम अधिकारी के घर में पहले काम करने वाले एक शख्स ने दी। वहीं अब इस हत्याकांड में हैरान कर देना वाला खुलासा हुआ है।

सुबह घर में घुसा किलर

बता दें कि, दिल्ली की अमर कॉलोनी में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या और रेप मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है पुलिस के अनुसार, कैलाश हिल्स इलाके में घर के एक 23 साल के राहुल मीणा ने 22 साल की एक युवती के साथ पहले रेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने फिंगरप्रिंट से खुलने वाले लॉकर को खोलने की कोशिश की और इस दौरान बेहोश युवती के शरीर को सीढ़ियों से नीचे घसीटा। पीड़िता एक आईआईटी ग्रेजुएट थी और यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, राहुल मीणा नाम के आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। वह सुबह उस समय घर में घुसा, जब पीड़िता के माता-पिता कुछ देर के लिए बाहर गए हुए थे। रिपोर्ट के अनुसार, उसने जूते रखने की जगह के पास छिपी ‘स्मार्ट चाबी’ का इस्तेमाल किया और सुबह करीब 6:39 बजे घर में घुसकर सीधे पीड़िता के कमरे में पहुंच गया।

किलर ने पहले मांगे थे पैसे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें