घर खरीदते समय ज्यादातर लोग लोकेशन, कीमत और बजट पर ध्यान देते हैं। लेकिन, एक चीज है जो अक्सर नजरअंदाज हो जाती है- सर्किल रेट। यही वह आंकड़ा है जो तय करता है कि आपकी प्रॉपर्टी पर कितना टैक्स लगेगा, रजिस्ट्रेशन में कितना खर्च आएगाष कई बार तो यह भी कि आपको कितना होम लोन मिलेगा।
