Get App

दिल्ली में 18 साल बाद बढ़ेंगे कृषि भूमि के सर्किल रेट! 5 करोड़ प्रति एकड़ तक हो सकते हैं नए दाम, जानिए डिस्ट्रिक्ट वाइज प्राइस

दिल्ली में 18 साल बाद कृषि भूमि के सर्किल रेट बढ़ने जा रहे हैं। 2008 से 53 लाख पर अटके रेट अब 5 करोड़ प्रति एकड़ तक हो सकते हैं। दक्षिण दिल्ली सबसे महंगी होगी। नई दरों से रजिस्ट्री महंगी होगी लेकिन किसानों को अधिग्रहण पर ज्यादा मुआवजा मिलेगा।

Roopali Sharmaअपडेटेड Oct 28, 2026 पर 8:32 AM
दिल्ली में 18 साल बाद बढ़ेंगे कृषि भूमि के सर्किल रेट! 5 करोड़ प्रति एकड़ तक हो सकते हैं नए दाम, जानिए डिस्ट्रिक्ट वाइज प्राइस
Delhi Circle Rate News: दक्षिण दिल्ली में सबसे महंगी होगी जमीन

नई दिल्ली: दिल्ली में खेती की जमीन की सरकारी कीमत अब 18 साल बाद बदलने जा रही है। केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार ने मिलकर कृषि भूमि के सर्किल रेट को बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। मौजूदा जो कीमत थी वह 2008 से एक ही हैं, जबकि बाजार में जमीन की कीमतें आसमान छू रही हैं। इसी फर्क को खत्म करने के लिए नई दरें बाजार भाव के करीब लाई जा रही हैं। प्रस्ताव के मुताबिक सबसे महंगी जमीन दक्षिण दिल्ली और नई दिल्ली में होगी, जहां रेट 5 करोड़ रुपये प्रति एकड़ तक पहुंच सकता है।

अधिकारियों का कहना है कि नई दरें लागू होने के बाद जमीन की खरीद-बिक्री में पारदर्शिता आएगी। सरकार का मकसद सरकारी रेट को मौजूदा रेट के करीब लाना है ताकि अवैध सौदों पर रोक लगाया जा सके। इस फैसले का सीधा असर किसानों, जमीन मालिकों और प्रॉपर्टी खरीदारों पर पड़ेगा।

सरकारी रेट और बाजार भाव में जमीन-आसमान का अंतर

अभी दिल्ली में सामान्य कृषि जमीन का सर्किल रेट केवल 53 लाख रुपये प्रति एकड़ है और यमुना के बाढ़ वाले इलाके में तो यह 17.6 लाख रुपये ही है। लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। दक्षिण दिल्ली के छतरपुर और फार्महाउस वाले इलाकों में एक एकड़ जमीन 10 करोड़ रुपये तक में बिक रही है। नजफगढ़ में भी भाव 3 से 10 करोड़ के बीच है। नई दिल्ली की कुछ प्राइम जगहों पर तो कीमत 18 करोड़ प्रति एकड़ तक चली गई है। इसी वजह से सरकार को दरें बढ़ानी पड़ रही हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें