Delhi Metro Timings: दिल्ली मेट्रो, राजधानी के लाखों लोगों के लिए लाइफलाइन की तरह काम करती है। दिल्ली मेट्रो रोजाना लाखों लोगों को अपनी मंजिल तक पहुंचाता है। वहीं दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले लोगों के लिए एक जरूरी अपडेट आया है। अगर आप भी शनिवार को येलो लाइन से मेट्रो पकड़ने वाले हैं, तो जान लें कि कल मेट्रो की टाइमिंग में कुछ बदलाव हो सकता है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने शेड्यूल को लेकर शुक्रवार को एक बड़ी जानकरी दी है।
DMRC ने दी ये बड़ी जानकारी
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बताया है कि 17 मई (शनिवार) की सुबह येलो लाइन के कश्मीरी गेट से सेंट्रल सेक्रेटेरिएट सेक्शन पर मेट्रो सेवाएं नियमित रूप से नहीं चलेंगी। शेड्यूल में ये बदलाव मेंटनेंस के काम के चलते किया जा रहा है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बताया है कि शनिवार, 17 मई 2025 को येलो लाइन (लाइन-2) पर कश्मीरी गेट से केंद्रीय सचिवालय के बीच मेट्रो सेवाएं थोड़ी धीमी रहेंगी। इस दिन सुबह 6:25 बजे तक इस रूट पर ट्रेनें हर 35 मिनट के अंतराल पर चलेंगी, क्योंकि इस समय नियमित रखरखाव का काम किया जाएगा।
DMRC ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपने सफर की योजना पहले से बना लें और थोड़ी देरी के लिए तैयार रहें।शेड्यूल में ये बदलाव मेंटनेंस के काम के चलते किया जा रहा है। वहीं इससे पहले म दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने को एक नई पहल की घोषणा की है। DMRC अब देश की जानी-मानी कूरियर कंपनी ब्लू डार्ट के साथ मिलकर शहरी लॉजिस्टिक्स सेवा शुरू करने जा रहा है। यह सेवा पूरे दक्षिण एशिया कमें अपनी तरह की पहली पहल मानी जा रही है। इस साझेदारी के ज़रिए अब शहर के भीतर पार्सल और सामान की डिलीवरी और ट्रांसपोर्ट का काम मेट्रो के जरिए और तेज़ व सुविधाजनक हो सकेगा।
डीएमआरसी और ब्लू डार्ट का समझौता किया
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) और ब्लू डार्ट ने एक समझौता (MoU) किया है, जिसके तहत अब मेट्रो ट्रेनों के ज़रिए शहरी इलाकों में माल (कार्गो) पहुंचाया जाएगा। इस योजना का मकसद है कि मेट्रो के मौजूदा नेटवर्क का इस्तेमाल करके सामान की डिलीवरी को आसान और तेज़ बनाया जाए। इससे सड़कों पर ट्रैफिक कम होगा, और प्रदूषण (उत्सर्जन) में भी कमी आएगी। यह पहल शहर के भीतर माल ढुलाई को ज्यादा व्यवस्थित और पर्यावरण के अनुकूल बनाएगी।