Get App

दिल्ली के मुस्तफाबाद में नई नवेली दुल्हन ने चौथी मंजिल से कूदकर दी जान! भोपाल, नोएडा के बाद लखनऊ में हुई ऐसा वारदात

Delhi Suicide: शुरुआती जांच में पता चला है कि लड़की ने करीब तीन महीने पहले अपनी पसंद के लड़के से शादी की थी। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन शादी के एक महीने बाद ही ससुराल वालों का रंग बदलने लगा। मायके वालों का आरोप है कि पति और उसके घरवाले लगातार सोने के गहने और कैश की मांग कर रहे थे

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड May 26, 2026 पर 6:09 PM
दिल्ली के मुस्तफाबाद में नई नवेली दुल्हन ने चौथी मंजिल से कूदकर दी जान! भोपाल, नोएडा के बाद लखनऊ में हुई ऐसा वारदात
दिल्ली के मुस्तफाबाद में नई नवेली दुल्हन ने चौथी मंजिल से कूदकर दी जान! (FILE PHOTO)

देश में कड़े कानूनों के बावजूद दहेज का दानव थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां महज 3 महीने पहले ब्याही गई एक 25 साल की लड़की ने इमारत की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी। मायके वालों का आरोप है कि पति और ससुराल वालों के ताने और दहेज के लिए मिल रही प्रताड़ना से तंग आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

पुलिस के मुताबिक, यह दिल दहला देने वाली घटना सोमवार को हुई। चौथी मंजिल से गिरने के बाद लहूलुहान हालत में लड़की को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शुरुआती जांच में पता चला है कि लड़की ने करीब तीन महीने पहले अपनी पसंद के लड़के से शादी की थी। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन शादी के एक महीने बाद ही ससुराल वालों का रंग बदलने लगा। मायके वालों का आरोप है कि पति और उसके घरवाले लगातार सोने के गहने और कैश की मांग कर रहे थे। इस मांग को लेकर उसे इस कदर मानसिक तौर पर टॉर्चर किया गया कि वह पिछले कुछ हफ्तों से गहरे तनाव में थी और आखिरकार उसने मौत को गले लगा लिया। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।

दिल्ली की यह घटना ऐसे समय में आई है जब हाल ही में भोपाल में एक्टर-मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत से पूरा देश हिल गया है। इस हाई-प्रोफाइल मामले ने देश में दहेज प्रथा को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें