Get App

11 अप्रैल को भी दिल्ली-NCR में होगी बारिश? क्या है मौसम विभाग का अनुमान

दिल्ली-NCR में गर्मी से राहत! क्या 11 अप्रैल को फिर होगी बारिश? तेज हवाओं और येलो अलर्ट के बीच IMD ने क्या कहा है, और कैसे बदल सकता है आपका वीकेंड प्लान, जानिए पूरी अपडेट।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 11, 2025 पर 12:03 AM
11 अप्रैल को भी दिल्ली-NCR में होगी बारिश? क्या है मौसम विभाग का अनुमान
अगले 24 घंटों में दिल्ली और आसपास के इलाकों में आसमान में बादल छाए रहेंगे।

दिल्ली और एनसीआर में मौसम ने करवट ले ली है। 10 अप्रैल को बारिश और तेज हवा चलने से मौसम खुशनुमा हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार, 11 अप्रैल के लिए बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवाएं 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। विभाग ने लोगों को खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है।

तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान

अगले 24 घंटों में दिल्ली और आसपास के इलाकों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। दिल्ली के साथ गाजियाबाद में भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है, जो बढ़कर 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है।

तापमान में दिखा हल्का उतार-चढ़ाव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें