देश में मौसम ने एक बार फिर अपने तेवर दिखाए हैं। पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बर्फबारी और दिल्ली-NCR में हुई झमाझम बारिश के बाद उत्तर भारत में गलन वाली ठंड ने एक बार फिर दस्तक दी है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान कई राज्यों के लिए भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान में और गिरावट होने की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है। वहीं, पूर्वी भारत में भी मौसम के बिगड़ने के संकेत मिल रहे हैं। फिलहाल उत्तर भारत पर सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर बना हुआ है, जो हवाओं की दिशा बदलकर उत्तर-पश्चिमी हवाएं लाता है और ठंड को और तेज करता है।
