Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार, 24 अगस्त को हुई तेज बारिश से राजधानी और आसपास के इलाकों में लोगों को काफी परेशानी हुई। भारी बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया था और लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली के साथ-साथ गुरुग्राम के कई हिस्सों में भी पानी भरने से लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कत हुई। वहीं आज मंगलवार, 25 अगस्त को भी दिल्ली में तेज बारिश का दौर देखने को मिला। इससे राजधानी के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी दिल्ली में मौसम बदलने और बारिश होने की संभावना जताई है। आईएमडी ने दिल्ली में रेड अलर्ट जारी किया है।
