Weather Forecast: दिल्ली में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में झमाझम बारिश... IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

दिल्ली के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी के कई इलाकों में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तेज हवाएं भी चलने की संभावना है, जिनकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। कुछ जगहों पर हवा के झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं

अपडेटेड Mar 31, 2026 पर 7:11 PM
Story continues below Advertisement
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम ने एक बार फिर अपनी चाल बदल ली है।

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम ने एक बार फिर अपनी चाल बदल ली है। दिल्ली-NCR के कई इलाकों में मंगलवार शाम झमाझम बारिश शुरू हो गई है। सुबह से तेज धूप निकलने के बाद दोपहर तक आसमान में बादल छा गए। शाम पांच बजे से कई इलाकों हल्की तो कई जगहों पर झमाझम बारिश शुरू हो गई। फिलहाल बारिश से मौसम में सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

 IMD ने जारी किया अलर्ट

मंगलवार को दिल्ली के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी के कई इलाकों में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तेज हवाएं भी चलने की संभावना है, जिनकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। कुछ जगहों पर हवा के झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद) में मंगलवार को मौसम सुहावना बना हुआ है। पिछले दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप से परेशान लोगों को बादलों की मौजूदगी ने बड़ी राहत दी है।


लोगों को गर्मी से मिली राहत

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, जमीन के पास चलने वाली मुख्य हवा दक्षिण-पश्चिम दिशा से आएगी, जिसकी रफ्तार दोपहर में करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। शाम और रात के समय हवा की गति धीरे-धीरे कम हो जाएगी और दिशा बदलकर दक्षिण-पूर्व हो सकती है, जहां इसकी रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटा से भी कम रहने की संभावना है। आईएमडी ने यह भी बताया है कि बारिश होने के बावजूद दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा रह सकता है। मंगलवार को शहर का न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।