दिल्ली की सड़कों पर चलने वाली 10 साल से ज्यादा पुरानी डीजल और 15 साल से ज्यादा पुरानी पेट्रोल गाड़ियां अब नहीं चलेंगी। इन गाड़ियों में 1 जुलाई 2025 यानी आज से दिल्ली के किसी भी पेट्रोल पंप से पेट्रोल और डीजल नहीं मिल रहा है। दिल्ली सरकार ने यह फैसला दिल्ली की हवा को साफ करने के लिए लिया है, ताकि बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाई जा सके। वहीं दिल्ली में पुराने वाहनों पर कार्रवाई के तहत मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने 16 वाहनों को जब्त कर लिया।
