Delhi Police : दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को साफ किया कि राजधानी में लापता लड़कियों के मामलों में अचानक बढ़ोतरी होने की खबरें सही नहीं हैं। पुलिस ने ऐसी रिपोर्ट्स को भ्रामक बताया और कहा कि इनका मकसद लोगों में डर और घबराहट फैलाना है। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने इन वायरल दावों की जांच की और पाया कि लापता लड़कियों की संख्या बढ़ने की बात सोशल मीडिया पर जानबूझकर फैलाई जा रही थी। यह काम पैसों के बदले किए गए स्पॉन्सर्ड पोस्ट के ज़रिए किया गया, ताकि गलत जानकारी ज्यादा लोगों तक पहुंच सके।
