Delhi Pollution: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार (15 फरवरी) को न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग (IMD) ने दिन में धुंध छाए रहने का अनुमान जताया है। जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। रविवार सुबह 8:30 बजे दिल्ली में रिलेटिव ह्यूमिडिटी 89 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के डेटा के मुताबिक, सुबह 9 बजे दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 210 था, जो 'खराब' कैटेगरी में आता है।
