राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को मौसम बहुत खराब रहा और रातभर में लगभग 77 mm बारिश हुई और 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। भारतीय मौसम विभाग ने सुबह-सुबह खराब मौसम के लिए अलर्ट जारी कर दिया, क्योंकि एक मजबूत सिस्टम शहर से गुजर रहा है, और शुक्रवार को न केवल दिल्ली, बल्कि हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई। मेन सफदरजंग स्टेशन पर 77 mm से ज्यादा बारिश दर्ज की गई, जहां सुबह 5 बजे 80 Km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और बिजली भी चमकी।
