Delhi Red Fort Blast: फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी ने 12 नवंबर को दिल्ली के लाल किले के पास हुए विस्फोट और 2,900 किलोग्राम विस्फोटक की बरामदगी के बाद अपनी पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी की है। जांच एजेंसियों द्वारा यूनिवर्सिटी से जुड़े तीन डॉक्टरों की संलिप्तता सामने आने के बाद, यूनिवर्सिटी ने गिरफ्तार किए गए डॉक्टरों से दूरी बनाते हुए कहा है कि उनका उन व्यक्तियों से उनके ऑफिसियल काम करने के अलावा कोई संबंध नहीं है। यूनिवर्सिटी ने उन 'आधारहीन' रिपोर्टों की भी निंदा की है जो संस्थान की छवि खराब कर रही हैं।
