Get App

Red Fort Blast: लाल किला नहीं, आतंकियों के निशाने पर था ग्लोबल कॉफी चेन, 4 साल से रच रहे थे साजिश

Delhi Red Fort blast : आतंकियों को लगता था कि यह कॉफी ब्रांड यहूदी प्रभाव से जुड़ा हुआ है, क्योंकि इसके ग्लोबल विस्तार के समय एक यहूदी चीफ एग्जीक्यूटिव इससे जुड़े रहे थे। बताया गया है कि इन हमलों के जरिए गाजा में इजरायल की सैन्य कार्रवाई के खिलाफ एक राजनीतिक संदेश देना उनका उद्देश्य था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 31, 2026 पर 4:48 PM
Red Fort Blast: लाल किला नहीं, आतंकियों के निशाने पर था ग्लोबल कॉफी चेन, 4 साल से रच रहे थे साजिश
Delih Blast: दिल्ली के लाल किले पर हुए सुसाइड अटैक को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है।

दिल्ली के लाल किले पर हुए सुसाइड अटैक को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। सुसाइड अटैक के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए डॉक्टरों का ग्रुप कथित तौर पर यहूदी के एक ग्लोबल कॉफी चेन के आउटलेट्स पर हमला करने की साजिश रच रहा था। बता दें कि,पिछले साल 10 नवंबर को दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट की जांच में सेंट्रल एजेंसियों को एक बड़ी आतंकी साजिश का पता चला है। जांच एजेंसियों का मानना है कि आरोपियों का मकसद ऐसे स्थानों को निशाना बनाना था, जहां ज़्यादा लोग आते-जाते हैं।

ग्लोबल कॉफी चेन को निशाना 

जानकारी के मुताबिक, आतंकियों को लगता था कि यह कॉफी ब्रांड यहूदी प्रभाव से जुड़ा हुआ है, क्योंकि इसके ग्लोबल विस्तार के समय एक यहूदी चीफ एग्जीक्यूटिव इससे जुड़े रहे थे। बताया गया है कि इन हमलों के जरिए गाजा में इजरायल की सैन्य कार्रवाई के खिलाफ एक राजनीतिक संदेश देना उनका उद्देश्य था। फिलहाल, इस पूरे मामले की गहराई से जांच जारी है। यह जानकारी आठ आरोपियों से लगातार पूछताछ के दौरान सामने आई है। इन आरोपियों में तीन मेडिकल प्रोफेशनल भी शामिल हैं। इनमें जम्मू-कश्मीर के मुज़म्मिल अहमद गनई और अदील अहमद राथर, और उत्तर प्रदेश के शाहीन सईद का नाम है। पूछताछ में इन डॉक्टरों ने अधिकारियों को बताया कि टारगेट चुनने को लेकर आतंकी मॉड्यूल के अंदर काफी मतभेद थे।

देश में बड़े हमले की था साजिश 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें