Get App

Delhi: रेखा गुप्ता सरकार का साल पूरा होने को आया, महिलाओं को ₹2,500 का इंतजार, अधर में महिला समृद्धि योजना!

दिल्ली में पात्र महिला लाभार्थियों को प्रति माह 2,500 रुपए की वित्तीय मदद करने वाली महिला समृद्धि योजना (MSY) के तहत, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए एक पोर्टल को "जितनी जल्दी हो सके" तैयार किया जाना था। लेकिन यह अभी तक तैयार नहीं है

Edited By: Shubham Sharmaअपडेटेड Jan 23, 2026 पर 8:02 AM
Delhi: रेखा गुप्ता सरकार का साल पूरा होने को आया, महिलाओं को ₹2,500 का इंतजार, अधर में महिला समृद्धि योजना!
Delhi: रेखा गुप्ता सरकार का साल पूरा होने को आया, महिलाओं ₹2,500 का इंतजार, अधर में महिला समृद्धि योजना!

दिल्ली में रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार को एक साल पूरा होने में एक महीने से भी कम समय बचा है। लेकिन राष्ट्रीय राजधानी की महिलाएं अभी भी भाजपा के बड़े चुनावी वादों में से एक का इंतजार कर रही हैं – महिला समृद्धि योजना के तहत 2,500 रुपए की मासिक सहायता। लगभग एक साल में, योजना के तहत बनाई गई समिति ने केवल चार बार ही बैठक की है, लेकिन अभी तक पात्रता मानदंड को अंतिम रूप देने में विफल रही है, जो कि इस योजना को लागू करने का सबसे बुनियादी कदम है।

रेखा गुप्ता और उनके सहयोगियों के 20 फरवरी, 2025 को पद की शपथ लेने के कुछ दिनों बाद ही इस योजना को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी और 8 मार्च, 2025 को इसकी घोषणा की गई। अपनी घोषणा के साथ ही, दिल्ली सरकार ने कहा कि विस्तृत दिशा-निर्देश और नियम को तैयार करने के लिए, मुख्यमंत्री और तीन मंत्रिमंडल मंत्रियों - प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद और कपिल मिश्रा की अध्यक्षता में एक समिति का बनाई जाएगी।

News18 ने आधिकारिक दस्तावेजों के हवाले से बताया, समिति की केवल "चार बैठकें" ही हुई हैं और सरकार को "पात्रता मानदंड को अंतिम रूप देना बाकी है"।

दिल्ली में पात्र महिला लाभार्थियों को प्रति माह 2,500 रुपए की वित्तीय मदद करने वाली महिला समृद्धि योजना (MSY) के तहत, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए एक पोर्टल को "जितनी जल्दी हो सके" तैयार किया जाना था। लेकिन यह अभी तक तैयार नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें