Get App

Cold wave in Delhi: दिल्ली में पारा 4.6 डिग्री तक लुढ़का, NCR में अचानक हुई बारिश ने बढ़ाई ठंड; जानिए मौसम का हाल

Cold wave in Delhi: शुक्रवार (9 जनवरी) सुबह दिल्ली और नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) के आस-पास के शहरों में ठंड के बीच अचानक बारिश हुई। यह अप्रत्याशित बारिश ऐसे समय हुई है जब मौसम विभाग ने पहले ही राजधानी और NCR के शहरों में ठंड बढ़ने का अनुमान लगाया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jan 09, 2026 पर 10:13 AM
Cold wave in Delhi: दिल्ली में पारा 4.6 डिग्री तक लुढ़का, NCR में अचानक हुई बारिश ने बढ़ाई ठंड; जानिए मौसम का हाल
Winter Cold Wave: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर निचली इलाकों में शीतलहर के रूप में दिख रहा है

Cold wave in Delhi: इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के मुताबिक, शुक्रवार (9 जनवरी) को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। IMD के मुताबिक, शुक्रवार सुबह तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री कम 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली और नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) में कड़ाके की ठंड के बीच शुक्रवार सुबह हुई हल्की बारिश ने लोगो की और मुश्किलें बढ़ा दी। इससे ऑफिस जाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान में और गिरावट आने की आशंका जताई है।

IMD ने आज यानी शुक्रवार को राजधानी, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान लगाया है। इससे तापमान में और गिरावट आने की आशंका है। बारिश से दिल्ली और NCR के दूसरे शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में सुधार होने की उम्मीद है। AQI अभी बहुत खराब बना हुआ है।

गुरुवार को भी राष्ट्रीय राजधानी में कड़ाके की ठंड पड़ी। न्यूनतम तापमान गिरकर 5.8 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो इस मौसम का अब तक का तीसरा सबसे कम तापमान है। जबकि सभी मॉनिटरिंग स्टेशनों पर अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा।

IMD के अनुसार, पालम सबसे ठंडा स्टेशन रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि रिज और आयानगर दोनों जगहों पर 5.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। सफदरजंग वेधशाला में पारा गिरकर 5.8 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें