Get App

Air India: रांची में उतरने से पहले एयर इंडिया के विमान में आई तकनीकी खराबी, अब वापस दिल्ली लौट रही फ्लाइट

Air India: दिल्‍ली से रांची जा रहे विमान IX 1113 को तकनीकी कारण की वजह से डायवर्ट किया गया है। विमान को दिल्ली से 4:25 पर उड़ान भरने के बाद 6:20 पर रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लैंड करना था। बता दें, 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद में लंदन जा रहा एअर इंडिया का एक विमान क्रैश हो गया था। इसमें 12 क्रू मेंबर सहित 242 लोग सवार थे जिसमें 241 लोगों की मौत हो गई थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 16, 2025 पर 9:32 PM
Air India: रांची में उतरने से पहले एयर इंडिया के विमान में आई तकनीकी खराबी, अब वापस दिल्ली लौट रही फ्लाइट
दिल्ली से रांची जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट डायवर्ट

Air India Flight : अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एयर इंडिया के विमानों में तकनीकी खराबी के लेकर लगातार खबरें आ रही हैं। इसी बीच सोमवार शाम दिल्ली से रांची जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI 9695 में एक अनाउंसमेंट हुई। रांची में लैंडिंग से ठीक पहले लोगों को यह बताया गया कि यह प्‍लेन वापस दिल्‍ली जा रहा है। बता दें कि यह विमान सोमवार शाम 4:25 बजे दिल्ली से रवाना हुई थी और इसे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शाम 6:20 बजे लैंड करना था।

सामने आई ये जानकारी

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बताया कि उड़ान के दौरान एक संभावित तकनीकी समस्या के कारण उसका एक विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर वापस लौट आया। जांच और अनुमति मिलने के बाद विमान ने अपनी यात्रा दोबारा शुरू की। एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने कहा, "हमारा एक विमान संभावित तकनीकी खराबी के कारण उड़ान के बाद दिल्ली लौट आया। जांच और मंजूरी के बाद उसने फिर से संचालन शुरू कर दिया। इस असुविधा के लिए हमें खेद है।"

हांगकांग से दिल्ली आ रही फ्लाइट में भी आई थी खामी 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें