Get App

Delhi Traffic Advisory: पुतिन के दौरे को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, आज इन रास्तों पर जाने से बचें, कई मुख्य सड़कें बंद

Delhi Traffic Advisory: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दौरे को लेकर दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसे देखते हुए 5 दिसंबर को कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किए जाएंगे। इसलिए अगर आप आज दिल्ली जाने वाले हैं तो इस अलर्ट को पहले जरूर पढ़ लें ताकी आपको राजधानी में परेशान न होना पड़े

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Dec 05, 2025 पर 10:39 AM
Delhi Traffic Advisory: पुतिन के दौरे को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, आज इन रास्तों पर जाने से बचें, कई मुख्य सड़कें बंद
Delhi Traffic Advisory: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आज दिल्ली में कई कार्यक्रम तय है

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दौरे को देखते हुए 5 दिसंबर (शुक्रवार) के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुतिन आज भारत के दौरे पर हैं। इस दौरान राजधानी में कई सड़कों पर डायवर्जन को लेकर ट्रैफिक अलर्ट जारी किया गया है। पुतिन के दौरे को लेकर दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसे देखते हुए 5 दिसंबर को कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किए जाएंगे।

इसलिए अगर आप आज दिल्ली जाने वाले हैं तो इस अलर्ट को पहले जरूर पढ़ लें ताकी आपको राजधानी में परेशान न होना पड़ेITO चौक, BSZ मार्ग, दिल्ली गेट, JLN मार्ग और राजघाट क्रॉसिंग समेत खास इलाकों के आसपास पाबंदियां और डायवर्जन की घोषणा की गई

सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक की पाबंदियां

मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, MLNP और जनपथ रोड पर सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक किसी भी गाड़ी को पार्क करने या रुकने की इजाजत नहीं है। जो गाड़ियां पार्क की हुई पाई जाएंगी, उन्हें नियममानने पर उठा लिया जाएगा। इन गाड़ियों को ट्रैफिक पिट काली बाड़ी मंदिर मार्ग और भैरों मंदिर के सामने रखा जाएगा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें