Get App

Delhi: 'फ्लैट के बाहर से लगा ताला, अंदर बिखरा खून…' इन सवालों में उलझा महिला प्रोफेसर के मौत का मामला

DU Professor Murder Case : पुलिस ने बताया कि वह अपने फ्लैट में अकेली रहती थीं। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई हत्या ने पुलिस के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। देवोस्मिता पॉल अपने पति से अलग रहती थी। उनका पति बेंगलुरु में है और वह दिल्ली में रहकर डीयू के शिवाजी कॉलेज में पढ़ाती थीं

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Jun 05, 2026 पर 10:38 AM
Delhi: 'फ्लैट के बाहर से लगा ताला, अंदर बिखरा खून…' इन सवालों में उलझा महिला प्रोफेसर के मौत का मामला
इस सनसनीखेज वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिवाजी कॉलेज की महिला असिस्टेंट प्रोफेसर की हत्या मामला उलझता दिख रहा है। बीते गुरुवार को महिला असिस्टेंट प्रोफेसर की लाश वसुंधरा एन्क्लेव स्थित उनके फ्लैट पर मिली थी

इस सनसनीखेज वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वारदात को इतनी चालाकी से अंजाम दिया गया कि हत्या के बाद कातिल फ्लैट को बाहर से लॉक करके फरार हो गया, ताकि किसी को शक न हो।मृतक महिला की पहचान देवोस्मिता पॉल के रूप में हुई है।

फ्लैट पर अकेले रहती थी महिला प्रोफेसर

पुलिस ने बताया कि वह अपने फ्लैट में अकेली रहती थीं। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई हत्या ने पुलिस के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। देवोस्मिता पॉल अपने पति से अलग रहती थी। उनका पति बेंगलुरु में है और वह दिल्ली में रहकर डीयू के शिवाजी कॉलेज में पढ़ाती थीं। दिल्ली पुलिस का कहना है कि असिस्टेंट प्रोफेसर की हत्या के मामले में अभी तक आरोपी का पता नहीं चल पाया है। प्रोफेसर का शव पूर्वी दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव स्थित उनके फ्लैट में मिला था। हैरानी की बात यह है कि फ्लैट बाहर से बंद था, जिससे मामले की गुत्थी और उलझ गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें