Get App

फोन नहीं उठा रहीं थीं DU की महिला प्रोफेसर, फ्लैट पर पहुंची बहन तो दिखा ये खौफनाक नजारा

इस घटना का खुलासा तब हुआ, जब उनकी बहन देवरती पॉल को चिंता हुई। उन्होंने सुबह कई बार देवोस्मिता को फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। लगातार संपर्क न होने पर परिवार को शक हुआ, जिसके बाद मामले की जानकारी सामने आई। जब देवोस्मिता पॉल की बहन देवरती पॉल उनके फ्लैट पहुंचीं, तो उन्होंने देखा कि दरवाजा बाहर से बंद था

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Jun 05, 2026 पर 8:44 AM
फोन नहीं उठा रहीं थीं DU की महिला प्रोफेसर,  फ्लैट पर पहुंची बहन तो दिखा ये खौफनाक नजारा
असिस्टेंट प्रोफेसर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई हत्या ने पुलिस के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जुड़े एक कॉलेज की 49 वर्षीय असिस्टेंट प्रोफेसर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई हत्या ने पुलिस के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। गुरुवार को पूर्वी दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव स्थित उनके फ्लैट से उनका शव बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान देवोस्मिता पॉल के रूप में हुई है। वह दिल्ली विश्वविद्यालय के शिवाजी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर थीं। पुलिस ने बताया कि वह अपने फ्लैट में अकेली रहती थीं।

बाहर से बंद था फ्लैट का दरवाजा 

इस घटना का खुलासा तब हुआ, जब उनकी बहन देवरती पॉल को चिंता हुई। उन्होंने सुबह कई बार देवोस्मिता को फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। लगातार संपर्क न होने पर परिवार को शक हुआ, जिसके बाद मामले की जानकारी सामने आई। जब देवोस्मिता पॉल की बहन देवरती पॉल उनके फ्लैट पहुंचीं, तो उन्होंने देखा कि दरवाजा बाहर से बंद था। इससे उन्हें किसी अनहोनी का शक हुआ। इसके बाद उन्होंने ताला तोड़कर फ्लैट के अंदर प्रवेश किया।

फोन ना उठाने पर बहन पहुंची थी फ्लैट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें