Get App

सुलझ गई DU की महिला प्रोफेसर की मर्डर मिस्ट्री, ये कपल हुआ गिरफ्तार....हैरान कर देगी हत्या की वजह

DU Professor Murder Case : पुलिस को शक है कि फ्लैट के अंदर पहुंचने के बाद आरोपी दंपति ने प्रोफेसर डॉ. देबोस्मिता पॉल पर हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई। हालांकि, घटना कैसे हुई और हमले को किस तरह अंजाम दिया गया, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Jun 07, 2026 पर 3:09 PM
सुलझ गई DU की महिला प्रोफेसर की मर्डर मिस्ट्री, ये कपल हुआ गिरफ्तार....हैरान कर देगी हत्या की वजह
असिस्टेंट प्रोफेसर देवस्मिता पॉल की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।

दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में महिला असिस्टेंट प्रोफेसर देवस्मिता पॉल की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। दिल्ली पुलिस ने इस मर्डर केस में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस सनसनीखेज हत्याकांड के पीछे करोड़ों रुपये की संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद था। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. देबोस्मिता पॉल की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले से एक दंपति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने किया बड़ा खुलासा 

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए पति-पत्नी दोनों डॉ. पॉल को पहले से जानते थे। आरोपियों की तलाश के लिए कई राज्यों में अभियान चलाया गया, जिसके बाद उन्हें पकड़ने में सफलता मिली।

जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड के पीछे लंबे समय से चला आ रहा संपत्ति विवाद वजह हो सकता है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या की साजिश कैसे रची गई और इसमें कौन-कौन शामिल था। इस मामले ने दिल्ली विश्वविद्यालय और आसपास के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और जल्द ही इस मामले से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण खुलासे भी हो सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें