Air India Flight: 19 जून को दिल्ली से वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट को एहतियाती तौर पर वापस लौटना पड़ा। एयरलाइन ने गुरुवार को बताया कि फ्लाइट AI388 जो वियतनाम के लिए रवाना हुई थी वह दिल्ली में वापस उतर गई और सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतार लिया गया। जानकारी के मुताबिक, विमान को टेक्निकल खराबी की वजह से उसे बीच रास्ते से वापस लौटा लिया गया। एयरलाइन ने बाद में इस यात्रा के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की।
