Get App

Delhi Weather Today: दिल्ली का मौसम बदलेगा करवट, आंधी-तूफान और बारिश के बीच 44°C तक पहुंचेगा तापमान

Delhi Weather Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस हफ्ते बादल, बारिश और बढ़ते तापमान का मिला-जुला असर देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हल्की बारिश और आंधी-तूफान का अनुमान लगाया है, साथ ही सप्ताह के आखिर तक तापमान के 44°C तक पहुंचने की संभावना है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jun 15, 2026 पर 8:55 AM
Delhi Weather Today: दिल्ली का मौसम बदलेगा करवट, आंधी-तूफान और बारिश के बीच 44°C तक पहुंचेगा तापमान
बारिश के बाद अब हीट अटैक! दिल्ली में 44°C तक जा सकता है तापमान

Delhi Weather Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस हफ्ते बादल, बारिश और बढ़ते तापमान का मिला-जुला असर देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हल्की बारिश और आंधी-तूफान का अनुमान लगाया है, साथ ही सप्ताह के आखिर तक तापमान के 44°C तक पहुंचने की संभावना है।

IMD के ताजा अनुमान के मुताबिक, सोमवार (15 जून) को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और दोपहर व शाम के समय आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, इस दौरान अधिकतम तापमान 38°C से 40°C के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 25°C से 27°C के बीच रह सकता है।

दिल्ली में आज का मौसम: बारिश से मिलने वाली राहत कुछ ही समय के लिए होगी

मौसम विभाग ने शनिवार (20 जून) को हल्की बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई है, साथ ही मंगलवार दोपहर को भी आंधी-तूफान आने के आसार हैं। हालांकि, मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि ये घटनाएं छिटपुट होंगी और इनसे गर्मी से कोई खास राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें