Delhi Weather Today: मंगलवार, 23 जून को दिल्ली में दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं, दोपहर और शाम के समय आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि 20-30 किमी/घंटा की रफ्तार से सतही हवाएं भी चल सकती हैं, जिनकी गति दिन के दौरान 40 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है।
