Get App

Delhi Weather Update: बारिश की दस्तक से बदलेगा मौसम का मिजाज, दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी

Delhi Weather Update: आज से अगले 6 दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश और आंधी-तूफान का सिलसिला शुरू होगा, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 01, 2025 पर 8:35 AM
Delhi Weather Update: बारिश की दस्तक से बदलेगा मौसम का मिजाज, दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी
Delhi Weather Update: इन तीन दिनों (1 से 3 मई) के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए गर्मी से राहत की खुशखबरी है। बीते कुछ दिनों से लगातार तेज धूप और झुलसाने वाली गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा था, लेकिन अब मौसम अपना रुख बदलने को तैयार है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज से पूरे एनसीआर में बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है, जो अगले 6 दिनों तक जारी रह सकता है। राजधानी दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं और आंधी-तूफान भी चलने की चेतावनी जारी की गई है।

इस बदले हुए मौसम के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी। मौसम में ये बदलाव लोगों के लिए सुकून देने वाला साबित हो सकता है।

बारिश के साथ आंधी-तूफान का भी रहेगा असर

मौसम विभाग के वैज्ञानिक के अनुसार, 1 मई, 2 मई और 3 मई को पूरे एनसीआर में धूल भरी तेज हवाएं चलेंगी, जिनकी रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। दोपहर के बाद मौसम का मिजाज बदलने लगेगा, हवाएं तेज होंगी और शाम होते-होते बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें