Get App

Weather Update: Delhi-NCR में बारिश का असर, पारा गिरा, तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी

Delhi weather update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट ली है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिली है। 18 अप्रैल की रात तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, 20 अप्रैल तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और मौसम कुछ हद तक सुहावना बना रहेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 19, 2025 पर 8:32 AM
Weather Update: Delhi-NCR में बारिश का असर, पारा गिरा, तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी
Delhi weather update: 21 अप्रैल से मौसम साफ होने की संभावना

दिल्ली-एनसीआर में बीती रात मौसम ने अचानक करवट ली और लोगों को चुभती गर्मी से राहत मिली। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत कई इलाकों में तेज आंधी और हल्की बारिश देखने को मिली। लगभग 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलीं, जिससे वातावरण में ठंडक घुल गई और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पिछले कई दिनों से क्षेत्रवासी तेज धूप और लू से परेशान थे, लेकिन मौसम के इस बदलाव ने कुछ सुकून दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की चेतावनी के अनुसार, ये बदलाव पहले से ही संभावित था और आने वाले एक-दो दिनों तक ऐसे ही हालात बने रहने की उम्मीद है।

हालांकि बारिश की मात्रा बहुत अधिक नहीं थी, लेकिन हवाओं और हल्की फुहारों ने लोगों को राहत जरूर पहुंचाई। अब तापमान में गिरावट के साथ हवा की गुणवत्ता में भी हल्का सुधार देखने को मिल रहा है।

मौसम विभाग की चेतावनी हुई सच

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 19 अप्रैल के लिए आंधी और बारिश की चेतावनी पहले ही जारी की थी, लेकिन मौसम 18 अप्रैल की रात से ही बिगड़ गया। इस बदलाव से दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से घटकर 36 डिग्री तक आ गया है। नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव में भी तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें