Delhi Woman Murder: दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां की रहने वाली एक 38 साल की महिला की सिर काटकर हत्या कर दी गई और उसके शव को बुलंदशहर के नरसेना इलाके के घुंघरावली गांव के पास एक जंगल में नहर किनारे फेंक दिया गया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि इस घटना में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
