Delhi Fog Alert: सोमवार, 29 दिसंबर को दिल्ली में घने कोहरे की चादर छा जाने से राष्ट्रीय राजधानी में विजिबिलिटी में भारी गिरावट आई, जिससे हवाई यातायात बाधित हुआ और एयरपोर्ट के संचालक एवं एयरलाइंस को चेतावनी जारी करनी पड़ी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को अत्यधिक घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया, जिसमें अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 22°C और 7°C के आसपास रहने की आशंका है।
