Indian Army Press Conference: 11 मई, रविवार को एक प्रेस वार्ता में, सैन्य अभियान महानिदेशक (DGMO) ने पुष्टि की कि ऑपरेशन सिंदूर में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। इस प्रेस ब्रीफ में एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती, वाइस एडमिरल एएन प्रमोद और मेजर जनरल संदीप एस शारदा भी मौजूद थे। DGMO ने बताया कि 7 मई की तड़के किए गए सटीक हमलों में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में नौ प्रमुख आतंकी लॉन्चपैडों पर 100 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया गया। इसके साथ ही 40 पाकिस्तानी सैनिक भी मारे गए। एयरमार्शल भारती ने बताया, हमने एयर टू सरफेस तरीके से इन्हें टारगेट किया ताकि कोलैटरल डैमेज को कम किया जा सके।
