DK Shivakumar: कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने बुधवार (3 जून) को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने 64 वर्षीय शिवकुमार को लोक भवन के 'ग्लास हाउस' में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी और पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत कई अन्य नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही आठ बार के विधायक डी.के. शिवकुमार का वह वह सपना साकार हो गया, जिसके लिए उन्होंने लंबे समय तक राजनीतिक संघर्ष किया।
