पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से बढ़ते तनाव के बीच भारत लगातार अपनी तैयारियों को मजबूत कर रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और भारतीय नौसेना ने एक बड़ा परीक्षण किया है। DRDO और नौसेना ने मिलकर स्वदेशी रूप से विकसित मल्टी-इन्फ्लुएंस ग्राउंड माइन (MIGM) का सफल परीक्षण किया है। बता दें कि यह प्रणाली खासतौर पर स्टील्थ तकनीक वाले दुश्मन के जहाजों और पनडुब्बियों को खत्म करने की क्षमता रखती है।
