IMD Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 2 अप्रैल को उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की चेतावनी जारी की है। जिस वजह से इन क्षेत्रों में 6 अप्रैल तक दिन का तापमान सामान्य के आसपास या उससे कम रहने की संभावना है।

IMD Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 2 अप्रैल को उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की चेतावनी जारी की है। जिस वजह से इन क्षेत्रों में 6 अप्रैल तक दिन का तापमान सामान्य के आसपास या उससे कम रहने की संभावना है।
IMD ने पूर्वानुमान लगाया है कि मौजूदा मौसम की स्थिति के कारण 5 अप्रैल तक उत्तर-पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम वर्षा होगी, जिसकी तीव्रता अगले दो दिनों में सबसे अधिक रहेगी।
इन जगहों पर बारिश और तेज हवाओं के आसार
मौसम विभाग ने कहा, “जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद और हिमाचल प्रदेश में 3, 4 और 7 अप्रैल को छिटपुट से लेकर बड़े पैमाने पर हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी के साथ गरज, बिजली और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से 60 किमी प्रति घंटा तक के झोंके) चलने की संभावना है। उत्तराखंड में भी 3 से 5 अप्रैल के दौरान यही स्थिति रहेगी।” मौसम विभाग ने 3 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में कुछ जगहों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है।
IMD ने अपने ताजा बुलेटिन में कहा है, "देश के मध्य भागों में 6 अप्रैल तक गरज और बिजली के साथ बारिश होने की संभावना है, साथ ही 3 अप्रैल, 2026 तक कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है।"
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।
पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में अगले दो दिनों तक ऐसा मौसम बना रह सकता है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 3 से 5 अप्रैल तक इसका असर देखने को मिलेगा, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 4 और 5 अप्रैल को बारिश हो सकती है। इसके अलावा, पूर्वी राजस्थान में अगले दो दिनों तक मौसम खराब रह सकता है और फिर 6 से 7 अप्रैल के बीच एक बार फिर से बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान में 4 अप्रैल तक और फिर 6 और 7 अप्रैल को मौसम खराब रह सकता है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 5 अप्रैल को, बिहार में 5 और 6 अप्रैल को, झारखंड में 4 और 5 अप्रैल को और ओडिशा में 5 अप्रैल तक बारिश की संभावना है।
मध्य भारत में 6 अप्रैल तक ऐसा मौसम बना रहेगा। वहीं आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में अगले 4 दिनों तक मौसम का असर देखने को मिलेगा। केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में अगले 3 दिनों तक बारिश और खराब मौसम रह सकता है।
इसके अलावा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और गुजरात में 4 अप्रैल तक बारिश की संभावना है, जबकि 2 अप्रैल को तटीय महाराष्ट्र में बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
पूर्वोत्तर राज्यों के लिए मौसम पूर्वानुमान
इस बीच, पूर्वोत्तर राज्यों में 5 अप्रैल तक गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। IMD ने 2 अप्रैल को असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश और 4 और 5 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में बिजली गिरने का पूर्वानुमान लगाया है।
दिल्ली में आजा का मौसम
IMD ने 2 अप्रैल को दिल्ली में "आंशिक रूप से बादल छाए रहने" का पूर्वानुमान लगाया है, जिसमें अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य सीमा में रहेंगे। IMD के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 35°C से 37°C और 18°C से 20°C के बीच रहने की संभावना है। वहीं, भारी बारिश को देखते हुए IMD ने 4 अप्रैल को येलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार को दिल्ली में औसत वर्षा 5.2 मिमी रही।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।