Lucknow E Auction: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दुकानों से लेकर रेजिडेंशियल प्लॉट्स तक की प्रॉपर्टी एक बार फिर ई-नीलामी के लिए उपलब्ध कराई जा रही है। यूपी आवास एवं विकास परिषद ने पहले 25 मार्च 2026 को हुई ई-ऑक्शन में इन प्रॉपर्टीज पर केवल सिंगल बिड मिलने के बाद अब दोबारा नीलामी कराने का फैसला लिया है। यह ई-नीलामी 16 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी।
