E-Cigarette Row: 'संसद में ई-सिगरेट पीने वालों पर होगी कार्रवाई'; स्पीकर ओम बिरला ने सांसदों को दी चेतावनी

E-Cigarette Row: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद अनुराग ठाकुर के दावों के बाद मामले में जांच शुरू की गई है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने संसद परिसर में ई-सिगरेट पीने के हालिया आरोपों को लेकर सांसदों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने सोमवार (12 जनवरी) को कहा कि ई-सिगरेट के मामले में कार्रवाई की जाएगी

अपडेटेड Jan 12, 2026 पर 4:09 PM
Story continues below Advertisement
E-Cigarettes Row: भारत में 2019 में ई-सिगरेट पर बैन लगा दिया गया था

E-Cigarette Row: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने संसद परिसर में ई-सिगरेट पीने के हालिया आरोपों को लेकर सांसदों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने सोमवार (12 जनवरी) को कहा, "ई-सिगरेट के मामले में कार्रवाई की जाएगी।" साथ ही स्पीकर ने कहा कि सांसदों को संसद के नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मामले की पूरी जांच चल रही हैमामले की जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई हैबता दें कि बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर के दावों के बाद ये जांच शुरू की गई हैउन्होंने कुछ विपक्षी सांसदों पर संसद के अंदर ई-सिगरेट पीना का आरोप लगाया था।

खबरों के मुताबिक, शिकायत के बाद CCTV फुटेज की समीक्षा की जा रही है। इसमें शामिल सांसदों से पूछताछ की जाएगी। ओम बिरला ने लोकसभा की गरिमा और नियमों का सम्मान करने की जरूरत पर जोर दिया। बिरला ने संसदीय दिशानिर्देशों और राष्ट्रीय कानून दोनों का सख्ती से पालन करने की बात दोहराई। लोकसभा के अंदर ई-सिगरेट पीने के कथित मामले ने संसद में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है

बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने इस घटना को बेहद गंभीर बताते हुए लोकसभा स्पीकर को औपचारिक शिकायत सौंपी हैशिकायत में आरोप लगाया गया है कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक सांसद ने सदन के अंदर खुलेआम ई-सिगरेट का उपयोग किया। यह न केवल संसदीय नियमों का उल्लंघन है। बल्कि कानूनन अपराध भी है।


अनुराग ठाकुर के शिकायती पत्र के मुताबिक, लोकसभा जैसी पवित्र संस्था को भारतीय लोकतंत्र का सैंक्टम सैंक्टोरम (सबसे पवित्र जगह) कहा जाता है। उसमें प्रतिबंधित पदार्थ का उपयोग किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकता। यह कृत्य संसदीय गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है। साथ ही सदन की कार्यवाही की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाता है।

शिकायत में उल्लेख किया गया है कि ई-सिगरेट और निकोटिन से जुड़े उत्पादों पर सरकार और संसद ने स्पष्ट रूप से प्रतिबंध लगाया है। ऐसे में सदन के अंदर उनका उपयोग न केवल संसदीय अनुशासन को तोड़ता है। बल्कि देश के युवाओं के लिए गलत संदेश भी देता है। अनुराग ठाकुर ने इसे गंभीर विधिक और नैतिक उल्लंघन बताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने लोकसभा स्पीकर से आग्रह किया है कि इस घटना का तत्काल संज्ञान लिया जाए। सदन की उपयुक्त समिति या तंत्र के माध्यम से पूरे मामले की जांच कराई जाए। साथ ही संबंधित सांसद के खिलाफ नियमों के अनुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाए। उन्होंने कहा कि ऐसा उदाहरण पेश किया जाए जिससे भविष्य में कोई भी सदस्य सदन की मर्यादा का उल्लंघन करने का साहस न कर सके।

ये भी पढ़ें- E-Cigarettes Row: संसद के बाहर सिगरेट पी रहे थे सौगत रॉय! केंद्रीय मंत्रियों ने टोका तो TMC सांसद ने दी सफाई, वीडियो वायरल

अनुराग ठाकुर ने कहा कि लोकसभा की प्रतिष्ठा की रक्षा करना सदन के हर सदस्य की जिम्मेदारी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने उम्मीद जताई कि स्पीकर अपने नेतृत्व में यह सुनिश्चित करेंगे कि नियमों का पालन हर हाल में किया जाए। इस मामले के बाद संसद के गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई है। अब सभी की नजरें लोकसभा स्पीकर की ओर है कि वे इस आरोप पर आगे क्या कदम उठाते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।