
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उस ‘‘फर्जी’’ कॉल सेंटर के खिलाफ धन शोधन जांच के तहत दिल्ली में छापे मारे, जिस पर ‘‘नकली’’ सॉफ्टवेयर की बिक्री का झांसा देकर अमेरिकी नागरिकों से धोखाधड़ी करने का आरोप है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 10 बजे खानपुर में तीन परिसरों पर छापे मारे गए और तलाशी अभी जारी है।
यह कार्रवाई प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के प्रावधानों के अनुसार की जा रही है।
सूत्रों ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि कुछ लोग एक कॉल सेंटर संचालित कर रहे थे, जो ‘माइक्रोसॉफ्ट विंडोज’ जैसे असली सॉफ्टवेयर के नाम पर ‘‘नकली’’ सॉफ्टवेयर बेचकर अमेरिका जैसे देशों में नागरिकों को ठग रहे थे।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।