Get App

Winzo ने 4 साल में किया ₹3522 करोड़ का हेरफेर! ED ने कसा शिकंजा, ये है मामला

ED in Action against Winzo: रियल मनी गेमिंग प्लेटफॉर्म विंजो के खिलाफ ईडी ने कड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने विंजो पर चार साल में ₹3522 करोड़ की हेराफेरी का आरोप लगाया है तो साथ ही इस पर मनी लॉन्ड्रिंग का भी आरोप लगाया है। जानिए कि आखिर यह पूरा मामला क्या है और विंजो ने क्या गड़बड़ी की है जिसके चलते यह ईडी के शिकंजे में फंसी है?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jan 26, 2026 पर 4:31 PM
Winzo ने 4 साल में किया ₹3522 करोड़ का हेरफेर! ED ने कसा शिकंजा, ये है मामला
ED की जांच में सामने आया कि Winzo का बॉट-फ्री होने का दावा गलत है।

ED in Action against Winzo: केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी नेऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म विंजो, इसके डायरेक्टर्स और अन्य के खिलाफ बेंगलुरु की एक विशेष अदालत में प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट दायर की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईडी का आरोप है कि चार साल से भी कम समय में ₹3,522 करोड़ की राशि की हेराफेरी की गई। यह शिकायत बेंगलुरु सीईएन पुलिस स्टेशन के साथ-साथ राजस्थान, नई दिल्ली और गुरुग्राम पुलिस की दायर की हुई एफआईआर के आधार पर शुरू की गई जांच के बाद दायर की गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ईडी ने पिछले साल 1 8 नवंबर से 30 दिसंबर के बीच विंजो के ऑफिस, उसके डायरेक्टर्स के घरों और अन्य स्थानों पर तलाशी ली और इस दौरान ₹690 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई।

क्या काम करती है Winzo?

विंजो अपने मोबाइल ऐप के जरिये रियल मनी गेमिंग (RMG) सेगमेंट में काम करती है और 100 से अधिक नंबर-आधारित गेम्स उपलब्ध कराती है। कंपनी के दावे के मुताबिक इसके लगभग 25 करोड़ यूजर्स हैं, जिनमें से अधिकतर टियर-3 और टियर-4 शहरों से हैं। इसकी कमाई यूजर्स की बेटिंग राशि पर कमीशन से होती है। विंजो का दावा है कि इसका प्लेटटफॉर्म पूरी तरह से बॉट्स से मुक्त, पारदर्शी और सुरक्षित है।

फिर कहां हुई गड़बड़ी?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें