सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने डेनमार्क की नामी शराब कंपनी कार्ल्सबर्ग (Carlsberg) के भारतीय कारोबार के IPO को मंजूरी दे दी है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है। कार्ल्सबर्ग इंडिया लिमिटेड ने 1 जुलाई को SEBI के पास गोपनीय तरीके से IPO के दस्तावेज जमा किए थे। इससे पहले खबर आई थी कि कंपनी का प्लान 70 करोड़ डॉलर (6,600 करोड़ रुपये) तक जुटाने का है। IPO में कंपनी की ओर से केवल ऑफर फॉर सेल रह सकता है। लिस्टिंग इस साल के आखिर में हो सकती है।
