Get App

LPG Supply Shortage: होर्मुज संकट का असर, अब 14.2 किलो वाले सिलेंडर में मिलेगी सिर्फ 10 KG गैस?

LPG Supply Shortage: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण होर्मुज स्ट्रेट के आसपास पैदा हुए मुश्किल हालात से घरेलू LPG भंडार प्रभावित होने लगा है, ऐसे में भारत की सरकारी तेल कंपनियां घरेलू LPG की सप्लाई को सीमित करने की योजना पर विचार कर रही हैं।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Mar 23, 2026 पर 1:51 PM
LPG Supply Shortage: होर्मुज संकट का असर, अब 14.2 किलो वाले सिलेंडर में मिलेगी सिर्फ 10 KG गैस?
होर्मुज संकट का असर, अब 14.2 किलो वाले सिलेंडर में मिलेगी सिर्फ 10 KG गैस?

LPG Supply Shortage: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण होर्मुज स्ट्रेट के आसपास पैदा हुए मुश्किल हालात से घरेलू LPG भंडार प्रभावित होने लगा है, ऐसे में भारत की सरकारी तेल कंपनियां घरेलू LPG की सप्लाई को सीमित करने की योजना पर विचार कर रही हैं।

द इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस प्रस्ताव के तहत 14.2 किलोग्राम के स्टैंडर्ड सिलेंडरों में लगभग 10 किलोग्राम LPG भरने की बात कही गई है, ताकि मौजूदा सप्लाई को इस संकट में दौरान अधिक से अधिक घरों तक पहुंचाया जा सके।

एक उद्योग अधिकारी ने कहा कि इस योजना का मकसद उपलब्ध ईंधन की बचत करना और साथ ही यह सुनिश्चित करना है कि घरों को गैस की आपूर्ति जारी रहे। यह चर्चा ऐसे समय में हो रही है जब ईरान से जुड़े तनाव के कारण महत्वपूर्ण ऊर्जा मार्ग से माल ढुलाई काफी धीमी हो गई है, जिससे भारत आने वाली एलपीजी की खेप प्रभावित हो रही है।

भारत अपनी एलपीजी की लगभग 60% आवश्यकता के लिए आयात पर निर्भर है, और हालिया आपूर्ति आंकड़ों से पता चलता है कि भारत में LPG की आने वाली खेपों में काफी कमी आई है। फिलहाल भारतीय बंदरगाहों की ओर कोई नई खेप आने की सूचना नहीं है, जबकि पिछले सप्ताह केवल सीमित संख्या में जहाज ही होर्मुज स्ट्रेट को पार कर पाए, जिससे अनुमानित मात्रा में LPG आई जो राष्ट्रीय मांग के एक दिन की आवश्यकता को भी मुश्किल से पूरा कर पाएगी। भारत जाने वाले कई LPG टैंकर फारस की खाड़ी में मंजूरी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें