इबादत, सब्र और रूहानी सुकून के पाक महीने रमजान के समापन का इंतजार कर रहे करोड़ों अकीदतमंदों की निगाहें गुरुवार शाम आसमान की ओर टिकी थीं, लेकिन चांद के दीदार नहीं हो सके। दिल्ली समेत देश के किसी भी हिस्से में गुरुवार को शव्वाल (इस्लामी कैलेंडर का 10वां महीना) का चांद नजर नहीं आया। इसके चलते अब पूरे भारत में ईद-उल-फित्र का त्यौहार शनिवार, 21 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा।
