Eknath Shinde Drives Tesla: एलॉन मस्क की इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला ने 15 जुलाई मंगलवार को मुंबई में अपना पहला शोरूम खोलकर भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर एंट्री कर ली है। कंपनी ने भारतीय मार्केट में 'मॉडल Y' को बिक्री के लिए लॉन्च किया है।इसके एक दिन बाद, बुधवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई के विधान भवन के बाहर टेस्ला कार में सवारी कर कार का एक्सपीरियंस लिया। शिंदे ने पत्रकारों और अधिकारियों की भीड़ के बीच विधान भवन परिसर में धीरे-धीरे कार चलाई। इस दौरान मौके पर मौजूद सभी लोगों की निगाहें इस हाई-टेक इलेक्ट्रिक वाहन पर टिकी थीं। महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक भी वहां मौजूद थे।
मुंबई में टेस्ला का पहला 'एक्सपीरियंस सेंटर'
टेस्ला ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) के मेकर मैक्सिटी मॉल में अपना पहला 'एक्सपीरियंस सेंटर' खोला है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शोरूम के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। उन्होंने टेस्ला को महाराष्ट्र में अपनी अनुसंधान और विकास (R&D) और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्टेबलिश करने के लिए भी आमंत्रित किया।
#WATCH | Maharashtra Dy CM Eknath Shinde took a ride in the Tesla car outside the Vidhan Bhavan in Mumbai.
फिलहाल बुकिंग मुंबई, दिल्ली और गुरुग्राम के लिए खुली है। ग्राहक टेस्ला की वेबसाईट पर जाकर भी ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं, जिसमें कार्ड और UPI पेमेंट ऑप्शन उपलब्ध है। भारत में Model Y की डिलीवरी 2025 की तीसरी तिमाही (सितंबर से दिसंबर) में शुरू होगी।
टेस्ला में फिलहाल भारत में अपने मॉडल Y को लॉन्च किया है। इसकी एक्स-शोरूम शुरुआती कीमत ₹59.89 लाख रखी गई है, जबकि ऑन-रोड कीमत RWD वेरिएंट की लगभग ₹61.07 लाख तथा लॉन्ग रेंज वेरिएंट की ₹69.15 लाख है। Model Y की अमेरिका में कीमत लगभग 38-44 लाख रुपये (44,990 डॉलर) है, जबकि भारत में यह करीब 60 लाख रुपये है। कीमत इस बढ़ोतरी के पीछे की वजह भारत में इसके इंपोर्ट पर लगने वाला 70% का कस्टम ड्यूटी है। टेस्ला फिलहाल भारत में अपने मॉडल्स को इम्पोर्ट कर रही है, आगे चलकर भारत में प्रोडक्शन शुरू करने की संभावना है। कंपनी भविष्य में भारत के लिए सस्ती कार लॉन्च करने की योजना पर भी काम कर रही है।