देश में इस साल मानसून को लेकर चिंता बढ़ गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि जून से सितंबर तक चलने वाले दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान एल नीनो (El Nino) की स्थिति मध्यम से मजबूत स्तर तक पहुंच सकती है। इससे बारिश पर असर पड़ने और फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
