El Nino Effect: भारत में इस साल कमजोर मानसून और मजबूत होते अल नीनो का असर अब आगामी रबी फसलों पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार (7 अक्टूबर) को मौद्रिक नीति के फैसले के दौरान कहा कि कमजोर मानसून के साथ मजबूत अल नीनो आगामी रबी सीजन को प्रभावित कर सकता है। इस दौरान RBI गवर्नर ने कहा कि कमजोर और असमान मानसून के बीच El Nino की स्थिति कृषि क्षेत्र के लिए जोखिम बढ़ा रही है। इसका असर आगामी रबी फसल की बुआई और उत्पादन पर पड़ सकता है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि जलाशयों का स्तर और सरकार की ओर से अलग-अलग फसलें उगाना तथा जल संरक्षण जैसे कदम इस जोखिम को कुछ हद तक कम कर सकते हैं।
