चुनाव आयोग ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से 'वोट चोरी' के आरोपों के लिए या तो साइन कर के घोषणा पत्र देने या माफी मांगने को कहा। इसके एक दिन बाद ही कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने रविवार को उनसे दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा ताकि मामले की विस्तृत जांच की जा सके। कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ने कहा कि गांधी ने चुनाव आयोग (EC) के रिकॉर्ड का हवाला देते हुए बताया था कि शकुन रानी नाम की एक मतदाता ने दो बार वोट डाला था। हालांकि, राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा कि शुरुआची जांच के अनुसार ऐसा नहीं है और उन्होंने जो दस्तावेज इस्तेमाल किए दस्तावेज किसी मतदान अधिकारी ने जारी नहीं किए थे।
कर्नाटक के CEO ने 10 अगस्त को गांधी को लिखे अपने पत्र में लिखा, "अपनी पिछली प्रेस कॉन्फ्रेंस में आपने कहा था कि आपकी प्रेजेंटेशन में दिखाए गए दस्तावेज भारत के चुनाव आयोग के रिकॉर्ड से हैं। आपने कहा है, 'यह चुनाव आयोग का डेटा है।'"
पत्र में कहा गया है, "आपने यह भी कहा है कि मतदान अधिकारी की तरफ से दिए गए रिकॉर्ड के अनुसार, श्रीमती शकुन रानी ने दो बार मतदान किया है। आपने कहा है, "इस पहचान पत्र पर दो बार वोट डला है। जो टिक लगा है, वो मतदान केंद्र के अधिकारी की तरफ से।"
पत्र में, CEO ने कहा कि शकुन रानी ने उनके आरोपों का खंडन किया है और कहा है कि उन्होंने केवल एक बार मतदान किया है। "इस कार्यालय की तरफ से की गई शुरुआती जांच" के अनुसार, यह पता चला है कि उनकी तरफ से इस्तेमाल किया गया दस्तावेज किसी मतदान अधिकारी की ओर से जारी नहीं किया गया था।
पत्र में कहा गया है, "पूछताछ करने पर, श्रीमती शकुन रानी ने बताया है कि उन्होंने केवल एक बार मतदान किया है, न कि दो बार, जैसा कि आपने आरोप लगाया है। इस कार्यालय की ओर से की गई शुरुआत जांच से यह भी पता चला है कि आपके की ओर से दी गई प्रेजेंटेशन (संलग्न प्रति) में दिखाया गया टिक मार्क वाला दस्तावेज मतदान अधिकारी की तरफ से जारी किया गया दस्तावेज नहीं है।"
इसमें आगे कहा गया कि इसके आधार पर कांग्रेस नेता को अपने पास मौजूद दस्तावेज उपलब्ध कराने चाहिए ताकि चुनाव आयोग उनके आरोपों की विस्तृत जांच कर सके।
इसमें कहा गया है, "इसलिए आपसे अनुरोध है कि वे प्रासंगिक दस्तावेज उपलब्ध कराएं जिनके आधार पर आपने यह निष्कर्ष निकाला है कि श्रीमती शकुन रानी या किसी अन्य ने दो बार मतदान किया है, ताकि इस कार्यालय की ओर से विस्तृत जांच की जा सके।"
'चुनाव आयोग से हमारी मांग है कि पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए'
इस बीच, गांधी ने अपने वोट चोरी के आरोपों पर जोर दिया और कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के लिए "स्वच्छ" वोटर लिस्ट अनिवार्य है। उन्होंने अपने रुख को लोकतंत्र की "रक्षा" की लड़ाई से जोड़ा।
राहुल ने X पर पोस्ट में कहा, "वोट चोरी 'एक व्यक्ति, एक वोट' के मूल विचार पर हमला है। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के लिए एक साफ़ मतदाता सूची अनिवार्य है। चुनाव आयोग से हमारी मांग स्पष्ट है - पारदर्शी बनें और डिजिटल मतदाता सूची जारी करें ताकि लोग और पार्टियाँ उनका ऑडिट कर सकें। यह लड़ाई हमारे लोकतंत्र की रक्षा के लिए है।"
कांग्रेस ने कहा कि वह सोमवार (11 अगस्त) को अपने महासचिवों, प्रभारियों और प्रमुख संगठन प्रमुखों की बैठक करेगी, जिसमें “वोटर लिस्ट में हेरफेर और चुनाव धोखाधड़ी” के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान पर चर्चा की जाएगी।